HNN / चंबा
नशा एक धीमा जहर है। इसके सेवन से मनुष्य का जीवन अंधकार में डूब रहा है। आज की युवा पीढ़ी तंबाकू उत्पाद, चरस, अफीम सहित अन्य नशीले पदार्थो का इस्तेमाल कर रही है। नशे की लत युवाओं को पथभ्रष्ट कर रही है। नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक नुक्सान करता है बल्कि उसके परिवार को भी पतन की ओर धकेल देता है। समाज में अपराध की मुख्य वजह नशा ही माना गया है।
इसलिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और नशे की लत से दूर रहने की सलाह दी। यह संदेश जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संबद्ध निजी नाट्य दलों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों के प्रचार प्रसार के दौरान लोगों को दिया। विभाग की प्रचार प्रसार मंडलियों ने गीतों व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जिला के विभिन्न विकास खंडों की विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हिमकेयर योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रति परिवार 5 लाख का निशुल्क इलाज का प्रावधान है और कैंसर, अधरंग, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, थेलेसीमिया जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की देखभाल के लिए सहारा योजना आरंभ की गई है। योजना के तहत रोगी को 3 हजार प्रति माह की सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान किया है। प्रदेश सरकार द्वारा अब हिम केयर कार्ड की नवीनीकरण अवधि को 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी गई है और नए परिवारों का पंजीकरण अब पूरे वर्ष होता रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





