चार भारतीय नागरिकों समेत कुल सवार थे 22 लोग
नेपाल में पोखरा से जोमसोम जा रहा यात्री विमान रविवार को दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस विमान में क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय भी शामिल थे। शाम करीब चार बजे विमान का मलबा मिल गया था, इसके बाद नेपाली सेना जमीन और हवाई मार्ग से घटनास्थल की ओर रवाना हुई।
आज सुबह बचाव दल ने विमान के मलबे से 14 शव निकाल लिए हैं। पुलिस के अनुसार शवों की हालत इतनी खराब है कि उनकी पहचान मुश्किल है। उधर, सेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा राहत और बचाव दल ने विमान के दुर्घटना स्थल का पता लगा लिया है। तारा एयर का 9 एनएईटी डबल इंजिन विमान रविवार को पहाड़ी जिले में लापता होने के कुछ घंटे बाद मुस्तांग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





