HNN / शिमला
पंजाबी गायक की हत्या के बाद हिमाचल की सीमाओं में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे हिमाचल में घुस सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कई बार हिमाचल घूमने आ चुके हैं। यहाँ काफी संख्या में उनके हजारो फैंस भी है।
वही, कल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है। रिज मैदान पर वह सवा घंटा रुकेंगे। इस दौरान वह केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वह देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी संवाद करेंगे। ऐसे में प्रदेश पुलिस ने सभी सीमाओं पर और चौकसी बढ़ा दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





