पंजाब पुलिस ने किया ड्रग कारोबार का बड़ा खुलासा

DRUG-1.jpg

लाखों इंजेक्शन बरामद, हिमाचल प्रदेश में भी हलचल शुरू

HNN/नाहन

पंजाब पुलिस के द्वारा ड्रग तस्करों के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही के बाद अब हिमाचल में भी हलचल शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ साहिब पंजाब में पुलिस के द्वारा ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए फार्मा से दवाइयों में प्रयोग होने वाले नशीले पदार्थ बरामद कर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने दिल्ली व हरियाणा फार्मा इकाइयों दिल्ली पर की कार्यवाही हरियाणा में स्थित फार्मा इकाइयों से अवैध ओपिओइड निर्माण और आपूर्ति के एक अंतर्राज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर दिल्ली स्थित अवैध फार्मा निर्माता सुमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया, जो पैक्सन्स फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है। आरोपी की दिल्ली के रोहिणी और हरियाणा के बहादुरगढ़ में इकाइयां हैं।

फैक्टरी से 3.24 लाख फार्मा ओपिओइड व 2.20 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। लगभग 6 लाख बिना लेबल वाले टीकों सहित कई अवैध व्यापारिक लेनदेन वाले दस्तावेज भी बरामद किए। उधर, आईजीपी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह तथा एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत सिंह गरेवाल ने बताया कि आरोपी गौरव सिंह की गिरफ्तारी के बाद, फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने अवैध केमिस्टों, फार्मेसियों, गोदामों पर छापे मारे गए थे।

इसमें मोहम्मद सलमान, मोहम्मद अरबाज और मोहम्मद शाहेब सहित अन्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि ये आगरा से ड्रग खरीद रहे थे। पुलिस पार्टी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश का आगरा में अवैध दवा का गोदाम भी बताया गया है।