पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन आज सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा अपने बेटों को अग्निवीर बनाएं। वहीं कांग्रेस, शिअद और निर्दलीय सदस्य प्रस्ताव के पक्ष में रहे।
प्रस्ताव पेश करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि फौज में जाना आसान नहीं है। 17 साल का लड़का जब अग्निवीर बनेगा तो उसे कब आप 10वीं या 12वीं या टेक्निकल कोर्स करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरीके के उपरांत और शेखचिल्ली सपने दिखाने बंद करने चाहिए क्योंकि अग्निवीर को सुना तो पेंशन मिलेगी और न ही कैंटीन की सुविधा।
उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने बेटों को अग्निवीर बना कर देख ले। मंत्री ने कहा कि यह देश के नौजवानों की जवानी देशभक्ति और जुनून के खिलाफ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





