लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में घायल हुई एक और महिला ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या पहुंची…

SAPNA THAKUR | 27 फ़रवरी 2022 at 12:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में मंगलवार की सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में घायल हुई एक और महिला ने दम तोड़ दिया है। 40 वर्षीय शकीला पत्नी नवी हसन मूल निवासी गौरे जिला बरेली उत्तर प्रदेश को घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

इसके अलावा 6 लोग अभी भी पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। बता दें कि टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में मंगलवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। हादसे में 18 महिलाओं समेत कुल 20 मजदूर आग की चपेट में आये। इनमें से 6 महिलाओं की जिंदा ही बुरी तरह जल जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा घायलों में 80% तक जल चुकीं 10 अन्य महिलाओं की हालत बेहद गंभीर होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। इनमें से दो महिलाओं ने शुक्रवार, एक और महिला ने शनिवार और अब एक और महिला ने रात को दम तोड़ा है। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब दस तक पहुंच गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]