HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर में एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय बबीता के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले ही महिला के पति की मौत हुई थी। वहीं अब महिला की मौत के बाद घर में सन्नाटा पसर गया है। जानकारी के अनुसार महिला के पति करण कुमार की 15 जून को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
पति की मौत के बाद से महिला सदमे में थी, जिसके चलते उसने देर रात जहर खाकर अपनी जान दे दी। जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले आए। यहां से उसे हमीरपुर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, एसएचओ भोरंज सूरम सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





