लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पद्मश्री विद्या नंद सरैक से मिलने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर

SAPNA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 10:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पच्छाद

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पद्मश्री विद्या नंद सरैक को उनके गांव सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के देवठी मझगांव में जाकर उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री के अलकर्ण से नवाजने जाने पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश का कला क्षेत्र गौरवांवित हुआ है। राठौर ने इस दौरान उन्हें टोपी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने सरैक के सम्मान में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस पछाद के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कला के क्षेत्र में सरैक के उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें जो सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया गया है उससे प्रदेश विशेष तौर पर सिरमौर का नाम ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि कला के प्रति उनके स्नेह और प्यार की वजह से उन्हें यह सम्मान मिला है जिसके वह वास्तविक हकदार थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राठौर ने क्षेत्र के विकास में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व.डॉ. परमार को याद करते हुए कहा कि आधुनिक समय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के उल्लेखनीय योगदान को भी कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि आज यह क्षेत्र वर्तमान भाजपा सरकार की उपेक्षा का शिकार बना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जितना भी विकास हुआ वह सब कांग्रेस सरकार व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर का विशेष योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है और फिर से यह कांग्रेस की झोली में ही आना चाहिए। उन्होंने कहा कि तभी इस क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगुराम मुसाफिर, ब्लॉक अध्यक्ष बेलीराम शर्मा सहित पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]