लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पशु चराते वक्त जेसीबी ऑपरेटर के साथ पेश आया हादसा, मौके पर मौत

PRIYANKA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 10:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर में एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय तिलक राज के रूप में हुई है जो जेसीबी ऑपरेटर था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार युवक जंगल में पशुओं को चराने गया हुआ था। इसी दौरान अचानक युवक का पैर फिसला और वह खाई में गिर गया। जब गांव का एक व्यक्ति जंगल में अपने पशुओं को लाने गया तो उसने तिलकराज को खाई में गिरा हुआ देखा और तुरंत उसके परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने जब युवक को खाई से बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी युवक दम तोड़ चुका था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर विधायक राकेश जमवाल ने पीड़ित परिवार को 50,000 रूपये की फौरी राहत दी है। वही , पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]