लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा, बढ़ा शीतलहर का प्रकोप…

SAPNA THAKUR | 2 दिसंबर 2021 at 2:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप पहले से ज्यादा बढ़ गया है। बता दें कि प्रदेश की ऊंची-ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई है जिसके चलते समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। आलम यह है कि लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लेने लग पड़े हैं।

मौसम में बढ़ी नमी व सर्द हवा की मार से हर कोई परेशान है। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन लुढ़कता तापमान लोगों को ठंड से ठिठुरा रहा है। वही आगामी दिनों के दौरान भी लोगों को ठंड से निजात मिलने के आसार नहीं है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मौसम विभाग केंद्र शिमला ने प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान भी मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान और अधिक लुढ़केगा और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]