लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंड, दिवाली पर मौसम साफ….

SAPNA THAKUR | 3 नवंबर 2021 at 2:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर ताजा हिमपात हुआ है जिसके चलते समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। खासकर बर्फबारी वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके चलते लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि, प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में दिन में चटक धूप खिल रही है जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।

परंतु सुबह-शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे नवंबर माह की शुरुआत में ही लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग केंद्र शिमला ने समूचे प्रदेश में दीपावली पर मौसम के साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दीवाली पर मौसम साफ रहेगा। पांच नवंबर को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है, जबकि बाकी सभी क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]