HNN / चंबा
जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल के मुख्यालय किलाड़ के लाइब्रेरी हॉल में विधायक जिया लाल कपूर की अध्यक्षता में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पांगी उपमंडल के सभी विभागों द्वारा किये जा रहे विकासात्मक कार्यों की वित्तीय व भौतिक उपलब्धियों की विधायक जियालाल कपूर द्वारा समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि पांगी उपमंडल के विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर इस वित्तीय वर्ष में 56 करोड़ 66 लाख 59 हजार बजट जनजातीय उपयोजना के तहत प्रदेश सरकार आवंटित किया गया है।
इस धनराशि को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप व्यय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांगी उपमंडल में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कार्य करने की अवधि (वर्किंग सीजन )कम है और सर्दियों में बर्फ गिरने से कार्य नहीं किये जा सकते है। लिहाजा अधिकारी व कर्मचारी वर्किंग सीजन में ही विकासात्मक कार्यों को तीव्र गति प्रदान कर धरातल पर कार्यों को अंजाम देना सुनिश्चित बनाएं और कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बैठक में उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा कि किलाड़ में मिनी कलेक्शन सेंटर ( सब्जी मंडी ) खोलने के लिए मिनी सचिवालय के नजदीक भूमि तलाशी जाए और जल्द सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जाएं ताकि किसानों व बागवानों के उत्पादों को सही प्लेटफॉर्म के माध्यम से उचित दाम मिल सके और लोगों की आर्थिकी को और सुदृढ किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अधिक से अधिक स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने की दिशा में पशु पालन विभाग किसानो को ट्रॉउट मछली के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभागीय प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से मत्स्य पालन के लिए प्रेरित कर इस व्यवसाय से अधिक से अधिक जोड़ें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





