HNN / कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर की प्रयोगशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने से सारे उपकरण जलकर राख हो चुके हैं। वही इस अग्निकांड से तकरीबन करोड़ों का नुक्सान हुआ है।
जानकारी के अनुसार नॉर्थ व ईस्ट विग भवन के मध्य स्थापित प्रयोगशाला में अचानक जोर का धमाका हुआ और केमिस्ट्री लैब में आग भड़क उठी। उसके बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था तो वहीं 20 करोड़ के उपकरण बचा लिए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





