HNN/ शिमला
केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राष्ट्रीय स्तर पर ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए खुद पीएम मोदी शिमला पहुंच रहे हैं। वह 11:00 बजे के आसपास शिमला पहुंच जाएंगे। वही पीएम मोदी के स्वागत के लिए राजधानी शिमला पूरी तरह से तैयार है।
रिज मैदान पर सुबह से ही लोगों का जनसमूह उमड़ा हुआ है। प्रदेशभर से लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंचे हैं। निजी वाहनों सहित एचआरटीसी बसों के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने से लोग शिमला पहुंचे हैं। वही चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लोग वाहनों को सड़क के किनारे पार्क नहीं कर सकेंगे जबकि शहर के अंदर यू-टर्न पूरी तरह से प्रतिबंधित है। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति स्कैंडल प्वाइंट और लक्कड़ बाजार की ओर से है। कार्यक्रम स्थल के अंदर मोबाइल के अलावा बैग व अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
एचआरटीसी की 750 बसें बुक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की 750 बसें बुक हैं। इससे एक दिन के लिए प्रदेशभर के रूट प्रभावित हुए है। प्रदेश में एचआरटीसी बसों की आवाजाही ना होने के चलते लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए लोग उत्साहित
शिमला के रिज मैदान में मौजूद लोगों ने बताया कि वह सुबह से ही यहां पहुंच गए थे। हमने इस रैली में शामिल होने के लिए पूरी रात यात्रा की है। उन्होंने बताया कि वह पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हम अपने सीएम जयराम ठाकुर और पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





