HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित रिज मैदान से पीएम मोदी ने देश के किसानों को 11वीं किस्त की सौगात दी। किसान सम्मान निधि के तहत हिमाचल के साढ़े 9 लाख किसानों को 1532 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं देशभर के 11.78 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने आवास योजना, जल जीवन मिशन के साथ ही दूसरी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।
पीएम मोदी ने कर्नाटक के कलबुर्गी की संतोषी से संवाद किया। इस दौरान पीएम ने संतोषी से कहा कि अगर मैं कर्नाटक में होता और भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर काम करता तो आपको चुनाव लड़वा देता। क्योंकि आपका संवाद करने का तरीका बेहतर है। आप गांव की सबसे बड़ी लीडर बन सकती हो।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खुशी के पल अगर हिमाचल में आकर बिताने को मिलें तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। शिमला की धरती मेरी कर्मभूमि रही है। ये मेरे लिए देवभूमि है। देशवासियों से यहां से बात करना खुशी की बात है। केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर यहां कार्यक्रम होना खुशी की बात है।
कहा कि 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। बीते 8 साल में हमने डीबीटी के जरिए 22 लाख करोड़ से ज्यादा सीधे देशवासियों के अकाउंट में ट्रांसफर किए। पहले 100 पैसे में 85 पैसे लापता हो जाते थे, अब जितने पैसे भेजे वह पूरे और सही पते पर लाभार्थी के खाते में भेजे गए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





