लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम मोदी की शिमला रैली पर मंडराया बारिश का साया..

SAPNA THAKUR | 29 मई 2022 at 1:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

केंद्र में मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का राष्ट्रीय कार्यक्रम राजधानी शिमला में 31 मई को मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शिरकत करने शिमला आएंगे। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में इसका आयोजन होगा। तो वहीं दूसरी तरफ इस रैली को लेकर भाजपा सरकार द्वारा भी सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है।

सीएम जयराम ठाकुर बीते रोज खुद प्रस्तावित रैली के स्थल रिज मैदान का दौरा कर चुके हैं। परंतु 31 मई को होने जा रही मोदी की इस रैली पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। 30 और 31 मई को बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो यह रैली में खलल डाल सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]