लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम मोदी पहुंचे रिज मैदान, हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन

SAPNA THAKUR | 31 मई 2022 at 11:39 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही शिमला के रिज मैदान पर पहुंचे तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरा रिज मैदान लोगों से भरा हुआ है तथा जनता अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री को देखकर बेहद खुश नजर आई। यहां मौजूद भारी भीड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करेंगे। वही मोदी के रिज मैदान पर पहुंचते ही लोगों ने मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इससे पहले पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर अनाडेल मैदान में उतरा। यहां से पीएम का काफिला विधानसभा गेट से होते हुए माल रोड तक पहुंचा। सीटीओ चौक से नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हुआ। सुरक्षा कर्मी वाहन के साथ चलते रहे। वहीं बैरिकेड के दूसरी ओर खड़ी भीड़ पीएम के वाहन पर फूलों की बारिश करती रही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]