लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुरानी रंजिश के चलते एक दूसरे पर तेजधार हथियार से किया हमला, एक की हालत गंभीर

PRIYANKA THAKUR | 30 जून 2022 at 12:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के संतोषगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग आपस में भिड़ गए। देखते देखते मामला इतना बढ़ गया कि यह लोग मारपीट पर उतर आए और एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार परमिंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह रात को एक व्यक्ति से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसका बहनोई जैसे ही वहां पहुंचा उस पर 3 लोगों ने हमला कर दिया और उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इस मारपीट में उसके बहनोई को गंभीर चोटे आई है जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 326, 223, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान का कहना है कि दो गुटों में हुई मारपीट की घटना में घायल हुए व्यक्ति का मेडिकल करवा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]