HNN / ऊना
जिला मुख्यालय ऊना में दुष्कर्म का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। खबर मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत फरार आरोपी की तलाश शुरू की, कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
बता दें कि आरोपी ने 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया था। इसके बाद से आरोपी सलाखों के पीछे था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करने के लिए सरकारी गाड़ी में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कुछ ही घंटे बाद पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उसे बनगढ़ जेल में छोड़ा गया है। इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी कि चूक कहां हुई है। जो भी इसमें जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





