लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस को देखकर घबराए कार सवार दो युवक, पकड़ कर तलाशी ली तो बरामद हुई….

SAPNA THAKUR | 1 फ़रवरी 2022 at 2:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

अम्ब पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए हेरोइन की खेप सहित दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने थाना के बाहर सड़क पर लगाए गए नाके के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान अम्ब चौक की तरफ से नादौन की तरफ जा रही एक गाड़ी को पुलिस ने जांच के लिए रुकवाया।

गाड़ी में 24 वर्षीय अक्षय भाटिया निवासी वार्ड नंबर-8 हमीरपुर व 23 वर्षीय आशीष गौतम निवासी गोडा वार्ड नंबर-10 हमीरपुर सवार थे जो पुलिस की टीम को सामने पाकर घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस को जब दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्हें पकड़ लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब गाडी की तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड से एक पॉलिथीन की पुड़िया बरामद हुई जिसमें से 3.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]