लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने नाके के दौरान अवैध शराब के साथ दबोचा व्यक्ति

PRIYANKA THAKUR | 3 नवंबर 2021 at 12:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा-साहिब

पांवटा साहिब में पुलिस त्योहार सीजन के चलते जगह-जगह नाकाबंदी कर रही है। इसी के चलते तारूवाला धर्मकोट मार्ग पर पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय मान सिंह निवासी खारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पांवटा थाना पुलिस के एएसआई मान दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तारूवाला सड़क मार्ग पर नाका लगाया हुआ था।

इसी बीच जब पुलिस ने रात को एक व्यक्ति को सड़क पर बोरे के साथ घूमते हुए देखा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने जब व्यक्ति को देर रात सड़क पर घूमने का कारण पूछा तो वह घबरा गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने व्यक्ति के पास पड़े बोरे की तलाशी ली तो उसमें से 15- 15 लीटर अवैध शराब पाई गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इतना ही नहीं इसके पास रबड़ की 2 ट्यूबें भी पाई गई। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]