HNN / ऊना
एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी सवार युवक के कब्जे से चिट्टे की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार निवासी निक्कू नंगल पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक नशे की सप्लाई करने जा रहा है। इसके बाद टीम ने रामपुर पुल के पास नाकाबंदी कर स्कूटी सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और वहीं से पीछे स्कूटी मोड़ने लगा। युवक को पीछे जाता देख पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी से 5.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उधर एसएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





