पुलिस व किन्नौर कांग्रेसी में गुत्थम-गुथी

अचार सहिंता लागु होने पर रद्द हुआ था मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

HNN/ किन्नौर

जिला में पुलिस व किन्नौर कांग्रेसी में अचानक गुत्थम-गुथी हो गई। इसका मुख्य कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक दिवसीय किन्नौर दौरा रद्द होना बताया जा रहा है। बता दें कि आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक दिवसीय किन्नौर दौरा तय था। परन्तु आचार सहिंता लगने के बाद मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो गया। जिसके बाद किन्नौर कांग्रेस के सैंकडों कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की।

जिला के सैंकडों कांग्रेसी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार थे लेकिन मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने से किन्नौर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा पुलिस पर फूटा। रिकांगपिओं मुख्य चौक पर किन्नौर पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जम कर बवाल हुआ। पुलिस और कांग्रेसी कार्यकार्ताओं के बवाल को शांत करने के लिए डीसी, एसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।

किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने बताया कि किन्नौर पुलिस आंख बंद कर के काम कर रही है। जबकि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता शांति पूर्ण रूप से रैली कर रहे थे ऐसे में पुलिस एसएचओ ने छोटा माईक छीना और मोबाईल से वीडियो बना रहे कार्यकर्ता को पुलिस जवान ने पकड कर गाडी में ले गए। उधर इस बारे में डीसी किन्नौर आविद हुसेन सादिक ने बताया कि चुनाव आचार सहिंता लगने के बाद मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो गया है और जिले में सख्ती से आचार सहिंता को लागू करेगें।


Posted

in

,

by

Tags: