लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पूर्व ‌सैनिकों के परिवार के कल्याण पर खर्च होगी धनराशि-डॉ. राजेश

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2021 at 1:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने अपने जन्मदिवस पर इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग को एक लाख 1 का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल देव भूमि है और देव भूमि के पूर्व सैनिकों के कारण ही भारत देश आजाद व सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत की कमाई अच्छे कार्य में लगे, इसके लिए उन्होंने एक लाख एक रुपए पूर्व सैनिकों के लिए डोनेट किया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें मान सम्मान दिया है और संसाधन भी दिए हैं। ऐसे में पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें इसके लिए उन्होंने यह प्रयास किया है। डॉ शर्मा ने कहा कि कोई पार्टी कर पैसे को उड़ाते, इसके बजाय वह एक्स सर्विसमैन लीग के माध्यम से सामाजिक कार्य में अपनी मेहनत की कमाई को ला सकता हूं। उन्होंने कहा कि वह अपने साथ अपने पुत्र और पुत्री को इसलिए लाए हैं ताकि वे भी हमेशा सामाजिक कार्य के लिए दान करने की जज्बा रखें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

 इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग के महासचिव कर्नल वाईएस राणा ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि डॉ राजेश एक्स सर्विसमैन लीग को पूर्व सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए कुछ दान देना चाहते हैं तो उन्हें बहुत खुशी हुई। पूर्व सैनिकों के प्रति ऐसी सोच रखने के लिए उन्होंने राजेश शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह राशि पूर्व सैनिकों और उनकी वीरांगनाओं के सहयोग के लिए खर्च की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]