HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में एक व्यक्ति पेड़ से नीचे गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत भुलस्वाए के गांव बाड़ी भराण का है।
यहां ओंकार सिंह पुत्र शेर सिंह पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए चारा काट रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





