लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पेड़ से लटका मिला एक सप्ताह से लापता चल रहे युवक का शव

SAPNA THAKUR | 27 फ़रवरी 2022 at 10:10 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

थाना गगरेट के तहत दियोली गांव में 1 सप्ताह से लापता चल रहे युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर कोई और कारण है इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पुत्र देशराज निवासी घनारी पिछले तकरीबन 1 सप्ताह से लापता चल रहा था।

बताया जा रहा है कि उक्त युवक आर्थिक तंगी के कारण मानसिक रूप से भी परेशान रहता था। इतना ही नहीं युवक के बेटे के दिल में भी छेद था। स्थानीय लोगों ने जब युवक का शव फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]