HNN / कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में अब पैराग्लाइडिंग के शौकीन लोगो को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। जी हां, पैराग्लाइडिंग की एक उड़ान के लिए पहले जहां पर्यटकों को 3,200 रूपये देने पड़ते थे, वही, अब 3,500 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इतना ही नही रिवर राफ्टिंग के लिए भी प्रति किलोमीटर 150 से 200 रुपये बढ़ाए गए हैं।
जानकारी देते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि रिवर राफ्टिंग की दरों में भी किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। सैलानियों से ओवर चार्जिंग लेने की शिकायतें भी आई हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों से धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग के सभी स्थलों की अलग-अलग एसोसिएशनों का गठन किया जायेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





