HNN / कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने नशे के खिलाफ छेडे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को पौने दो किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जब भुंतर पुलिस यातायात चेकिंग पर थी तो इस दौरान 2 महिलाओं की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 1 किलो 807 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





