HNN / शिमला
राजधानी शिमला के उपमंडल रोहडू में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को प्रतिबंधित दवाइयों की खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान जोगिंदर और बलवान के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने नए बस स्टैंड के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से आ जा रहे सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक कार में सवार दो युवकों से 70 गोलियां प्रतिबंधित दवाओं की बरामद की। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी रोहडू चमन लाल ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





