HNN / चंबा
प्रदेश में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा निरीक्षक राकेश की अगुवाई में दवाइयों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 3 दवाओं के सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
जिन 3 दवाओं के सैंपल लिए गए हैं उनमें एंटीबायोटिक, एंटीडायबीटिक और एक एंटासिड के सैंपल शामिल हैं। इसके अलावा विभागीय टीम ने नशीली दवाओं की बिक्री व खरीद से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाला और सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





