लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों को किया मायूस- प्रतिभा सिंह

SAPNA THAKUR | 31 मई 2022 at 3:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी मशनरी का दुरुपयोग करने और पानी की तरह सरकारी धन खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को मायूस किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की जबरन भीड़ जुटाई गई।

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों सहित आशा वर्कर, महिला मंडलो व अन्य लोगों पर दबाव बना कर उन्हें इस समारोह में बुलाया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों का अधिकार है, ऐसे में उनका राजनीतिक दृष्टि से उपयोग करना उनको सार्वजनिक करना उनके निजिता के अधिकार का भी हनन है।उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेना पात्र लोगों का अधिकार है और यह कोई खैरात नही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रतिभा सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को देश मे बढ़ती महंगाई से प्रभावित लोगों व बेरोजगार युवाओं से भी ऐसा कोई संवाद करना चाहिए, जिससे वह उनकी पीड़ा को समझ व जान सकें। प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री के इस आयोजन को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की हताशा व हार का डर को दूर करने का एक असफल प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को इससे कोई लाभ होने वाला नही।

केंद्र सरकार के आठ साल का जश्न हिमाचल प्रदेश में आयोजित करने का कोई औचित्य ही नही था। प्रदेश पहले ही 70 हजार करोड़ के कर्ज के बोझ तले डूब गया है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश को इस आर्थिक संकट से उभरने के लिये कोई राहत पैकेज न देना प्रदेश के साथ एक बड़ा अन्याय है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों से जो वादे किए थे आज के उनके सम्बोधन में उनका कोई भी उल्लेख नही था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से जो उम्मीदे प्रदेश के लोगों को थी वह सब धरी की धरी रह गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]