लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज से होगा गुप्त नवरात्रों का आगाज

SAPNA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 10:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज से गुप्त नवरात्रों का आगाज होने जा रहा है। 2 फरवरी से शुरू हो रहे यह गुप्त नवरात्रे 10 फरवरी तक चलेंगे। वही गुप्त नवरात्रों के चलते हर साल बाहरी राज्यों सहित प्रदेशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने यहां पहुंचते हैं।

यहां पहुंच कर श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाते हैं और सुख समृद्धि की कामना भी करते हैं। आपको बता दें कि साल में दो बार पुजारी महासभा ज्वालामुखी और मंदिर न्यास ज्वालामुखी के संयुक्त तत्वावधान में गुप्त नवरात्र का आयोजन किया जाता है। गुप्त नवरात्र का आयोजन विश्व शांति और जनकल्याण के लिए किया जाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस बार भी यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें 51 पुजारी, ब्राह्मण मां ज्वालामुखी के मूल मंत्र का जाप और पाठ करेंगे। इसके अलावा गायत्री जप, गणेश बटुक भैरव आदि देवी-देवताओं के भी जाप और पाठ नौ दिन तक किए जाएंगे। 10 फरवरी को हवन और कन्या पूजन का आयोजन करने के बाद इन गुप्त नवरात्र का समापन होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]