लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रो. राम कुमार ने 710 व्यक्तियों को प्रदान किए पेंशन के स्वीकृति पत्र

SAPNA THAKUR | 1 फ़रवरी 2022 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने ग्राम पंचायत ललड़ी, पंजावर, खड्ड, रोड़ा, पंडोगा, हरोली, बाथड़ी, टाहलीवाल के पात्र 710 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि जय राम ठाकुर सरकार ने हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को नया आयाम प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनते ही सबसे पहला निर्णय वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करना रहा, जिससे प्रदेश में 3.07 लाख बुजुर्ग लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि आज 6.09 लाख व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में आ गए हैं, जिन्हें पेंशन प्रदान करने के लिए 1037 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यही नहीं स्वर्ण जयंति नारी संबल योजना के तहत महिलाओं के लिए आयु सीमा को 70 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष कर दिया गया है तथा उन्हें बिना किसी आय सीमा के 1000 रुपए की पेंशन प्रदान की जा रही है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि आज हिमकेयर योजना के तहत प्रदेश सरकार लाखों बीमार व्यक्तियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 5 लाख रुपए का बीमा दे रही है, ताकि वह अपना इलाज फ्री में करवा पाएं।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत गंभीर रोगों के ग्रसित व्यक्तियों को देखभाल के लिए 3000 रुपए प्रति माह पेंशन दे रही है, ताकि वह आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रेदश में विकास व सुशासन का एक नया सूर्योदय हुआ है, जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को सरकार की इन कल्याणकारी योजना का लाभ उठाना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]