HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में फायर सीजन के दौरान जंगलों में लगी आग से करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है जिससे वन विभाग को भारी नुक्सान हुआ है। फायर सीजन के दौरान जंगलों में लगी आग से कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। हालांकि, राज्य में मानसून पहुंच चुका है जिसके चलते प्रदेश भर में अप्रैल माह से शुरू हुआ फायर सीजन अब खत्म हो चुका है।
तो वहीं दूसरी तरफ फायर सीजन के दौरान आगजनी की 2736 घटनाये पेश आई जिससे प्रदेश भर में छह करोड़ 31 लाख का नुक्सान हुआ है। अग्निकांड की ज्यादा घटनाएं शिमला, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों में हुई हैं। मार्च माह से मई तक बारिश ना होने के कारण प्रदेश में आगजनी की घटनाएं ज्यादा बढ़ी है। इतना ही नहीं आगजनी की इन घटनाओं पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर तक का सहारा लिया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, मुख्य अरण्यपाल अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि छह करोड़ 30 लाख रुपए का नुक्सान अभी तक आंका जा चुका है। अग्निकांड के मामलों की समीक्षा मानसून सीजन के दौरान भी की जाएगी और इसके बाद ही अग्निकांड से नुक्सान का सही आंकड़ा सामने आ पाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





