HNN / बद्दी
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा में पुलिस ने दो सुरक्षाकर्मियों समेत पांच लोगों को बंद फैक्ट्री से स्क्रैप बेचते हुए पकड़ा है। आरोपियों की शिनाख्त सुरक्षाकर्मी राजवीर सिंह और विक्रांत सिंह, इनके साथ अन्य तीन सोमनाथ, उपेंद्र साहनी और मुसाफिर शामिल थे।
जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मी राजवीर और विक्रांत बंद पड़ी टीवीसी लाइफ साइंस में तैनात थे। इन दोनों ने सोमनाथ के साथ मिलकर बंद कंपनी से स्क्रैप निकालें और उन्हें पिकअप में भर कर कबाड़ी उपेंद्र और मुसाफिर को बेचने जा रहे थे। लेकिन गश्त के दौरान मौजूद पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया गया, यहां से राजवीर, विक्रांत और सोमनाथ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया और कबाड़ी उपेंद्र और मुसाफिर को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी नवदीप सिंह ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





