प्रताड़ना से तंग आकर सेल्समैन ने दिया था घटना को अंजाम
HNN / कांगड़ा
जिला कांगड़ा में नगरोटा बगवां में नए बस स्टैंड के समीप हार्डवेयर की दुकान में थोड़े दिन पहले आग लगी थी। यह आग किसने लगाई या कैसे लगी पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने आग की गुत्थी को सुलझा दिया है। बता दें कि हार्डवेयर की दुकान में आग सेल्समैन ने लगाई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सेल्समैन अभिषेक ने बताया कि उसका मालिक उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था उसे बात बात पर खरी खोटी सुनाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी प्रताड़ना का बदला लेने के लिए उसने हार्डवेयर की दुकान में आग लगा दी जिसमें करोड़ों का सामान था। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





