HNN / कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पहले पत्नी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की और उसके बाद पति ने भी फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। वहीं जब दोनों के शव फंदे पर देखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय पंकज जैक राइफल्स में राइफलमैन के पद पर तैनात था। पिछले साल 25 नवंबर को पंकज की शादी सुनीता के साथ हुई । इसके बाद पंकज अपनी पत्नी को जबलपुर ले आया जहां वह आर्मी क्वार्टर में रहते थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी बहस बाजी हुई जिसके बाद सुनीता ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुनीता को फंदे पर लटका था देख पंकज ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





