लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दस हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

उत्तर भारत के शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर पर नमस्तक होने पहुंचे। वही, मंदिर प्रशासन द्वारा कोविड-19 गाइडलाइंस का श्रद्धालुओं को सख्ती से पालन कराया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क पहनने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। बता दें कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर पर हाजिरी लगाने पहुंचे। इस दौरान प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से तकरीबन 10 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर माथा टेका।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने कहा कि जो श्रद्धालु अपने साथ कोविड वैक्सीन की दोनों डोज़ का प्रमाण पत्र लेकर नहीं आए थे उन्हें मौके पर ही कोरोना का टीका लगाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]