HNN / नाहन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार दोपहर घोषित किए जमा दो के वार्षिक परिणाम में जिला सिरमौर के विद्यार्थियों का प्रदर्शन इस बार भी बेहतर रहा है। बता दे कि जिला सिरमौर के 6 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। जिसमें से दो छात्राएं सरकारी स्कूलों की और 4 छात्र निजी स्कूलों के है। इनमे 6 में से 2 छात्र तथा चार छात्राएं हैं। कला, विज्ञान व वाणिज्य तीनों ही संकाय में दो- दो छात्रों ने जिला से बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान बनाया है।
जिसमें नाहन उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनेठी की छात्रा अमिता ने कला संकाय में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। अमिता ने 500 में से 487 अंक प्राप्त किए हैं। शिलाई उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जरवा जूनेली की साक्षी ने बोर्ड की सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है। साक्षी ने 500 में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान संकाय में नाहन करियर अकादमी के अंश अग्रवाल ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। अंश ने 500 में से 484 अंक लिए है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विज्ञान संकाय में ही बोर्ड की सूची में 10वें स्थान पर अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की इशिता रही है। इशिता ने 483 अंक लिए है। इसी तरह कॉमर्स संकाय में बीकेडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांवटा साहिब की खुशवंत कौर ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वही नाहन के करियर अकादमी के राघव अग्रवाल ने वाणिज्य संकाय में नौवां स्थान प्राप्त किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





