लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिजली चोरी करते दबोचे 9 लोग, वसूला ढाई लाख रुपए जुर्माना

SAPNA THAKUR | 1 फ़रवरी 2022 at 11:28 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में कुछ उपभोक्ता बिजली चोरी कर बिजली बोर्ड को अच्छा खासा चूना लगा रहे हैं। इसी के चलते विद्युत उपमंडल सिहुंता में फ्लाइंग स्क्वायड ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्यवाही की है तथा उनसे जुर्माना भी वसूला है। इस दौरान 9 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए जिनसे विभाग ने लाखों रुपए का जुर्माना वसूला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली चोरी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए शिमला से फ्लाइंग स्कवायड की एक टीम ने सिहुंता में दबिश दी। इस दौरान टीम ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर बिजली चोरी करने वाले 9 उपभोक्ता को पकड़ा। लिहाज़ा टीम ने मौके पर ही इन उपभोक्ताओं से करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी करने की शिकायतों के बाद विभाग ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। बिजली बोर्ड उपमंडल सिहुंता के सहायक अभियंता सतीश ठाकुर ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी ना करने का आग्रह किया है अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]