लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिना वैक्सीन लगवाए अब इस कॉलेज में नहीं मिलेगा प्रवेश, उपचार से पहले….

PRIYANKA THAKUR | 1 अगस्त 2022 at 3:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

डेंटल कॉलेज में इलाज करवाने से पहले मरीजों को स्क्रीनिंग के साथ वैक्सीनेशन की जानकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को देनी होगी। जानकारी देने के बाद ही मरीजों को अस्पताल में प्रवेश दिया जाएगा।

जानकारी देते हुए डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशु गुप्ता ने बताया कि डेंटल कॉलेज में रोजाना 500 के करीब मरीज दांतों के उपचार के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ऐसे में भारी भीड़ होने के चलते कोविड-19 का खतरा अधिक रहता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके चलते प्रबंधन ने यह फैसला लिया है कि बिना वैक्सीन लगवाए किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने बताया कि अगर मरीज ने वैक्सीन नहीं लगाई है और हल्के जुखाम और बुखार जैसे लक्षण है तो उन मरीजों का मौके पर कोविड-19 टेस्ट करवाया जाएगा और नेगेटिव आने पर ही उपचार किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]