लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बीएससी के 18 वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 3:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

प्रदेश के जिला ऊना में कॉलेज छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा युवक को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय अक्षय राणा पुत्र जगमान सिंह निवासी हंडोला तहसील बंगाणा ऊना कॉलेज के बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था तथा सुबह ही घर से कॉलेज के लिए निकला था।

इसी बीच युवक रेलवे लाइन मलाहत के नजदीक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एएसपी प्रवीन धीमान ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]