लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बीएससी नर्सिंग परीक्षा में नाहन की आरजू ने प्रदेश भर में प्राप्त किया छठा स्‍थान

PRIYANKA THAKUR | 24 मई 2022 at 4:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय ने बीएससी नर्सिंग के सभी वर्षो का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमे बीएससी तृतीय वर्ष की आरज़ू सपुत्री गुरमीत सिंह व बीएससी चतुर्थ वर्ष की पल्ल्वी चौहान सपुत्री अशोक कुमार ने राज्य स्तर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छठा व दसवां स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही माता पद्मावती कॉलेज के सभी वर्षो का परिणाम शत प्रतिशत रहा है तथा कॉलेज स्तर पर बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा सोनिया देवी सपुत्री धर्मपाल ने प्रथम, ज्योति भारती सपुत्री रामबाबू ने दूसरा व पारुल कुमारी सपुत्री रमेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष में अंजलि शर्मा सपुत्री तुलसी राम ने प्रथम स्थान, उल्फत अंजुम सपुत्री जाकिर हुसैन मीर ने दूसरा स्थान व तीसरा स्थान प्रीती शर्मा सपुत्री रघुवीर शर्मा ने हासिल किया। बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा आरज़ू सपुत्री गुरमीत सिंह व हिनेष सपुत्री विजय सिंह ने क्रमश प्रथम व द्वितीय तथा मोनिक सपुत्री लव कुमार, उज्मा सपुत्री दिलशाद खान व विभा सपुत्री यशवंत सिंह नेगी ने सयुंक्त तौर तृतीय स्थान हासिल किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्रा पल्ल्वी सपुत्री अशोक कुमार ,अर्चिता सपुत्री भगत राम शर्मा व अलीशा सपुत्री इरफ़ान अहमद ने क्रमश प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्ट बेसिक प्रथम वर्ष की छात्रा संतोष शर्मा सपुत्री मोहन सिंह, पिंकी सपुत्री आत्मा राम व आकांशा सपुत्री हरदीप सिंह ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, नाहन के चैयरमेन अनिल जैन , कॉलेज सेक्रेटरी सचिन जैन व प्रधानाचार्य रिजी गिवर्घीज़ तथा समस्त कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने छात्राओ को बधाई दी है।

अनिल जैन ने बताया कि माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, नाहन ने नर्सिंग क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है तथा हिमाचल के सर्वश्रेत्र नर्सिंग कॉलेजो की श्रेणी में शुमार है। पासआउट होने के साथ ही कॉलेज के अंतिम वर्ष की छात्राओ का राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्लेसमेंट करवा दी गई है तथा आने वाले वर्षो में कॉलेज प्रबंधन की योजना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]