लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बीबीएमबी नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

PRIYANKA THAKUR | 28 नवंबर 2021 at 12:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर बग्गी मार्ग पर नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय लोग अपने काम के सिलसिले में नहर के पास से जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने नहर के बीचोंबीच एक शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने तुरंत नहर के समीप पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शव की अभी तक शिनाख्त नही हो पायी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। मामले की पुष्टि डीएसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]