लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR | 2 जून 2022 at 10:42 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी के स्वार धार में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से गला रेत कर हत्या मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 19 वर्षीय युवक कर्ण ने अपने दादा पर चाकू से वार कर दिया। जब कर्ण के पिता शिवदास को घटना का पता चला तो उसने खून से सन्ने कपड़े धोकर फेंक दिए और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी तोड़ दिया।

दोनों बाप-बेटा इस वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उन्होंने जंगल में दोनों बाप-बेटे को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि कर्ण मानसिक रूप से बीमार है। उधर, एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि हत्या के आरोप व साक्ष्य मिटाने के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चलेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]