लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, कल यहां होंगे साक्षात्कार

PRIYANKA THAKUR | 20 अप्रैल 2022 at 3:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अमर सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिगो क्रेडिट फाईनेशियल सर्विस प्राईवेट लि. शिमला द्वारा सेल्ज मैनेजर के एक तथा सेल्ज एक्जक्यूटिव के 30 पदों को भरने के लिए बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा।

साक्षात्कार का आयोजन 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरूष उम्मीदवार ही पात्र हैं। योग्यता 12वीं व स्नातक पास तथा आयु सीमा 18-45 साल के बीच होनी चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार के लिए पहुंच जाएं। साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जोयगा ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]