लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बैरी दड़ोला पुल का निर्माण तुरंत करवायें मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर – एन. के. पन्डित

PRIYANKA THAKUR | 2 अगस्त 2022 at 1:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

ऑल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के राष्‍ट्रीय मीडिया इंचार्ज और बिलासपुर जिला से संबध रखने वाले कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार नेता एन. के. पन्डित ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर से पूछा कि बैरी दड़ोला पुल का काम अब तक क्यों नहीं शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि इस पुल का पूर्व मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह ने शिलान्यास करके, 165 करोड़ का प्रावधान किया था।

लेकिन जब से हिमाचल प्रदेश में जय राम ठाकुर की भाजपा सरकार सत्तासीन हुई, इस पुल को ठन्डे बसते में डालकर एक इंच का कार्य भी नहीं हुआ। पन्डित ने बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं को भी इस मुद्दे को जोर शोर से उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बैरी दड़ोला पुल बनने से गोबिन्द सागर झील के उस पार बसे गांव बैहना जट्टां, बैरी दड़ोला, बरवाड़ धार, बड़ोल देवी, सलासी, गेहड़वीं, बरसंड, गुग्गा गेहड़वीं, थुराण सहित कई गांवो को फायदा होगा तथा बिलासपुर शहर से सीधे कई गांव जुड़ जायेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कांग्रेसी नेता एन के पन्डित ने कहा कि इन गांव के हज़ारों लोगों की ये बहुत पुरानी माँग है, लेकिन भाजपा इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बिलासपुर, नैना देवी, घुमारवीं और गेहड़वीं झंडूत्ता के सभी विधायकों से इस पुल के निर्माण की मुहीम को समर्थन देने की अपील की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]