लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ब्यास नदी में डूबे दोनों छात्रों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

PRIYANKA THAKUR | 1 नवंबर 2021 at 2:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

घर से आधार कार्ड अपडेट करवाने का बहाना लगाकर ब्यास नदी के किनारे पार्टी करने गए दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। यह शव 16 वर्षीय आयुष पुत्र राजपाल का है, जबकि दूसरे युवक अंशुल की तलाश लगातार जारी है। उधर पुलिस जांच में अब तक चला है कि सभी नाबालिग हैं। आठ दोस्त एक साथ पार्टी मनाने के लिए ब्यास आए थे।

इन दोनों को छोड़कर सभी अपने अपने घर पहुंच गए। लेकिन यह दोनों वही , ब्यास के किनारे बैठ गए। जब काफी समय तक यह दोनों घर नही आये तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। इस दौरान इनकी स्कूटी ब्यास नदी किनारे देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुधरेहड़ के फेरा के पास मिली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्कूटी के साथ दोनों छात्रों के कपड़े और मोबाइल मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने वहां सर्च अभियान शुरू किया और आज एक शव बरामद कर लिया है। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नदी से एक शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरे के लिए सर्च अभियान चल रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]