HNN / नाहन
हर साल की तरह इस बार भी नाहन शहर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए भगवान जगन्नाथ जी रथयात्रा मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी है। रथ यात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल ने बताया कि 5 से 29 जून तक सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी और 24 से 30 जून तक जगन्नाथ मंदिर में सायं तीन बजे श्रीमद्भागवत पुराण कथा होगी।
तीन जुलाई को आठ बजे पूर्णाहुति के बाद पालकियों को हिंदू आश्रम, गुरुद्वारा, पुलिस लाइन मंदिर और कालीस्तान मंदिर होते हुए चौगान में रथ पर विराजमान किया जाएगा। इस दौरान भगवान को 56 भोग भी अर्पित किये जाएगा। 10:30 बजे रथयात्रा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सभी भक्त भगवान के रस्से को खींचकर रघुनाथ मंदिर तक ले जाएंगे। वहां कुछ देर आराम करने के बाद पालकियों को कच्चा टैंक से बाजार होते हुए वापस मंदिर लाया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





