HNN / कांगड़ा
जिला कांगड़ा के बैजनाथ उपमंडल में जल शक्ति विभाग को दो दिन हुई भारी बारिश से 50 लाख रुपये की चपत लगी है। पेयजल योजनाओं के स्रोत पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। आधा दर्जन से अधिक पेयजल योजनाओं को नुक्सान पहुंचा है।
जानकारी अनुसार विभाग की लघू गदीयाडा पेयजल योजना की मोटर और अन्य सामान खड्ड में बह जाने से विभाग को करीब सात लाख का नुक्सान हुआ है। वही , बैजनाथ कस्बे के लिए पेयजल की आपूर्ति करने वाली भट्टू पेयजल योजना का स्रोत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सब्जी मंडी के समीप बागनी में ट्यूबवेल को नुक्सान हुआ है और मोटर व अन्य सामान बह गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि कुछ पेयजल स्रोतों को फिलहाल सुचारु कर दिया गया है तथा अन्य योजनाओ का कार्य प्रगति पर है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





